IPL 2025 क्वालीफायर-1: PBKS और RCB के बीच बड़ा टकराव आज, जानें मैच की पूरी डिटेल्स
PBKS vs RCB: IPL 2025 सीजन के प्लेऑफ में इस बार PBKS, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम ने जगह बनाई है, जिसमें 29 मई को पहले क्वालीफायर मुकाबले में PBKS और RCB की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. PBKS और RCB दोनों ने लीग स्टेज मुकाबले खत्म होने के बाद 19-19 अंकों के साथ खत्म किया है, जिसमें पंजाब की टीम बेहतर नेट रनरेट के दम पर पहले स्थान पर रही.
शाम 7 बजे होगा टॉस
प्लेऑफ मैचों के शुरू होने के समय को लेकर बात की जाए तो उसमें टॉस जहां भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा तो वहीं पहली गेंद शाम 7:30 पर फेंकी जाएगी. दोनों टीमों के बीच ये मैच चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
कब और कहां देख सकते हैं इस मैच का लाइव टेलीकास्ट
PBKS और RCB के बीच होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ चैनल शामिल है. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और एचडी 2 पर भी मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा.
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस यहां देख सकते हैं
इस मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण होने के साथ फैंस इसे अपने मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के एप पर होगी तो वहीं फैंस अपने स्मार्ट टीवी पर जहां इस एप के जरिए मैच का आनंद ले सकते हैं तो इसके अलावा वेब ब्राउजर पर जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर भी मैच का आनंद लिया जा सकता है.
कैसा रहेगा इस मुकाबले के दौरान मौसम का हाल
क्वालीफायर-1 मैच के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उससे किसी तरह के खलल पड़ने की संभावना नहीं है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार तापमान जहां 32'C के आसपास रहने की उम्मीद है, इसके अलावा शाम के समय हवा की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जो उमस भरे मौसम में प्लेयर्स को थोड़ा राहत देने का काम कर सकती है.
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स की संभावित XI: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाख/युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?