मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्पण
रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बीरपुर में नवीन सार्वजनिक वितरण प्रणाली ¼PDS½ सह गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। यह नया गोदाम भवन क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाएगा और राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुचारु बनाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बीरपुर गांव की होनहार छात्रा कुमारी निलिमा सिंह को प्रतिष्ठित नीट (छम्म्ज्) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री राजवाड़े ने निलिमा को प्रशस्ति पत्र और अध्ययन हेतु टैबलेट भेंट करते हुए कहा, “निलिमा जैसी बेटियाँ हमारे समाज की वास्तविक धरोहर हैं। उनकी मेहनत और सफलता आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।” उन्होंने निलिमा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में ठाकुर राम राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष मनमत बझाड़, जनपद सदस्य लीलावती सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवधन बिंझिंया, सरपंच सुसुनीता सिंह, रामचरण पटेल, जनपद सदस्य संजू सिंह टेकाम, चंद्रभान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य