बारिश का पानी चमका सकता है आपका भाग्य, घर की इस दिशा में रखें और 11 दिन तक करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल!
बारिश का मौसम आते ही ठंडी हवा, हरियाली और सुकून का एहसास होने लगता है. ये मौसम सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं लाता, बल्कि हमारे जीवन में भी पॉजिटिव असर डाल सकता है. कई लोग सोचते हैं कि बारिश का पानी बस गंदगी या कीचड़ का कारण होता है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत खास माना गया है. ऐसा माना जाता है कि बारिश का पानी हमारे जीवन से नकारात्मकता को हटाने और स्वास्थ्य में सुधार लाने की ताकत रखता है. अगर आप बारिश के पानी को सही तरीके से जमा करके कुछ खास उपाय करें, तो पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं और घर से बुरी नजर हटाई जा सकती है. इससे घर में सुख, शांति और आर्थिक बढ़त भी आती है. आइए जानें बारिश के पानी से कैसे करें ये असरदार उपाय. इस बारे में बता रहे हैं
1. कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने का उपाय
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, तो वह मानसिक तनाव, डर, बेचैनी और रात को नींद न आने जैसी समस्याओं से परेशान रहता है. ऐसे लोगों को हरे रंग की कांच की बोतल में बारिश का पानी भरकर घर के किसी शांत कोने में रखना चाहिए. ध्यान रखें कि यह पानी अगले साल की बारिश से पहले तक ही रखा जाए, फिर पुराना पानी निकालकर नया पानी भरना होगा. इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और डर, चिंता कम होती है.
2. लंबे समय से चल रही बीमारी के लिए
कभी-कभी बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका कोई कारण समझ नहीं आता और डॉक्टर भी साफ जवाब नहीं दे पाते. ऐसे में बारिश का शुद्ध पानी एक साफ स्टील या तांबे के बर्तन में जमा करें. फिर उस पानी से भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. यह प्रक्रिया नियमित करें, धीरे-धीरे शरीर में सुधार महसूस होने लगेगा और कमजोरी भी दूर होगी.
3. घर से बुरी नजर हटाने का असरदार तरीका
अगर आपको लगता है कि घर का माहौल बार-बार खराब हो रहा है, बिना कारण झगड़े, परेशानियां या आर्थिक नुकसान हो रहा है, तो एक आसान उपाय करें. बारिश का पानी एक साफ बर्तन में इकट्ठा करें और उसे हनुमानजी के सामने रखें. हर दिन उसी स्थान पर बैठकर 51 बार हनुमान चालीसा पढ़ें. यह उपाय कम से कम 30 दिन करें और फिर उस पानी से पूरे घर में छिड़काव करें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और शांति का माहौल बनेगा.
4. धन वृद्धि के लिए बारिश का जल उपाय
अगर घर में पैसे की कमी चल रही है या खर्चे अधिक हैं, तो यह उपाय आजमाएं. एक मिट्टी के कुल्हड़ या तांबे के बर्तन में बारिश का पानी भरें और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें. अब इस पानी को घर के उत्तर दिशा में रखें और प्रतिदिन सुबह उस दिशा में दीपक जलाएं. ऐसा 11 दिन तक करें, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाएगा और लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी.
क्यों खास होता है बारिश का पानी?
बारिश का पानी आसमान से सीधे आता है, इसलिए यह प्राकृतिक रूप से पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. यह किसी रासायनिक प्रक्रिया से नहीं गुजरता, इसलिए पूरी तरह शुद्ध और ऊर्जावान होता है. इसीलिए पुराने समय से लोग इसे इकट्ठा करके पूजा-पाठ, आयुर्वेदिक इलाज में उपयोग करते रहे हैं. यह पानी घर के वातावरण को भी साफ करता है और मन में ताजगी भर देता है
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक