भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए रवाना
नई दिल्ली। भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई। यह अभ्यास 18 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 तक कैंप लारजैक, ला कैवेलरी, फ्रांस में चलेगा। अभ्यास के लिए भाग लेने वाले भारतीय दल में सेना के 90 कर्मी शामिल हैं। भारतीय दल में मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के अलावा अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मियों का प्रतिनिधित्व भी है। वहीं, 90 कर्मियों वाले फ्रांसीसी दल का प्रतिनिधित्व 13 वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड (13 वीं डीबीएलई) के कर्मी करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास शक्ति भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय और दोनों सेनाओं के बीच संपर्क को बढ़ाना है। अभ्यास के इस संस्करण में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सांतवे अध्याय के तहत पारंपरिक तौर से हटकर अलग वातावरण में संयुक्त संचालन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसमें अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
यह अभ्यास दोनों सेनाओं की टुकड़ियों को सामरिक अभ्यास के अलावा रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं (टीटीपी) में उन्हें निखारने और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने, नई पीढ़ी के उपकरणों (समकालीन सैन्य प्रौद्योगिकियों) के प्रशिक्षण और शारीरिक सहनशक्ति को मजबूत करने के लिए मंच प्रदान करेगा। यह दोनों सेनाओं के बीच एकता, आपसी सम्मान और पेशेवर सौहार्द को भी बढ़ावा देगा।
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट
ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
पुलिस महकमे में हड़कंप, SI पर गंभीर आरोप