BCCI को लगा तगड़ा झटका, होगा 500 करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स केरल (BCCI बनाम कोच्चि क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड और अन्य) के मालिकों के पक्ष में 538 करोड़ रुपये से अधिक के आर्बिट्रल अवार्ड की पुष्टि की। कोच्चि टस्कर्स फ्रेंचाइजी अब बंद हो चुकी है। इसे 2011 में निलंबित किया गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बोर्ड के खिलाफ आर्बिट्रेशन का केस किया था।
एकल न्यायाधीश के रूप में अध्यक्षता कर रहे जस्टिस आर आई चागला ने आर्बिट्रल अवार्ड के लिए BCCI की चुनौती को खारिज कर दिया। जस्टिस आर आई चागला ने फैसला सुनाया कि अदालत मध्यस्थ के निष्कर्षों पर अपीलीय प्राधिकारी के रूप में कार्य नहीं कर सकती।
अदालत ने कहा, "मध्यस्थता अधिनियम की धारा 34 के तहत इस न्यायालय का अधिकार क्षेत्र बहुत सीमित है। विवाद के गुण-दोष की जांच करने का BCCI का प्रयास अधिनियम की धारा 34 में निहित आधारों के दायरे के विपरीत है। साक्ष्य और/या गुण-दोष के संबंध में दिए गए निष्कर्षों के बारे में बीसीसीआई का असंतोष पुरस्कार को चुनौती देने का आधार नहीं हो सकता।"
कोच्चि टस्कर्स केरल ने 2011 में आईपीएल डेब्यू किया था। फ्रेंचाइजी का सफर एक साल तक ही चला। रॉन्देवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड (RSW) ने 1550 करोड़ में फ्रेंचाइजी हासिल की थी। बाद में इसे बाद में कोच्चि क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड (केसीपीएल) द्वारा संचालित किया गया। बीसीसीआई ने सितंबर 2011 में फ्रेंचाइजी को समाप्त कर दिया। बोर्ड ने फ्रेंचाइजी समझौते का उल्लंघन करने का हवाला दिया।
IPL 2011 में कोच्चि के प्रदर्शन की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने अपने पहले सीजन में 14 मुकाबले खेले थे और 6 में जीत दर्ज की थी। 8 में फ्रेंचाइजी को हार का सामना करना पड़ा था। 12 अंक और -0.214 नेट रन रेट के साथ फ्रेंचाइजी प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर रही थी।

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा