बोल्डनेस और रोमांस का मिलेगा हेवी डोज
नई दिल्ली। मॉर्डन दौर की चार सहेलियों की दिलचस्प कहानी को आपने वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज में बखूबी देखा होगा। इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आए हैं और तीनों ही सफल रहे हैं। बोल्ड और रोमांस से भरपूर कंटेंट को लेकर ये वेब सीरीज चर्चा का विषय बनी है। अब मेकर्स की तरफ से फोर मोर शॉट्स प्लीज के चौथे सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है।
जल्द ही इस सीरीज का चौथा और फाइनल सीजन रिलीज किया जाएगा। आइए इसके बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।
फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का हुआ एलान
2019 में फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके कुल तीन सीजन आए हैं, जो मॉर्डन डे ऑडियंस के फेवरेट रहे हैं। अब सीरीज के चौथे सीजन की घोषणा कर दी गई है। वेब सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी अनाउंसमेंट हुई है।
फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 के इस पोस्टर में आपको सीरीज की कास्ट वीजे वाणी, कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता और मानवी गगरू की झलक देखने को मिल रही हैं, जो पूल के किनारे अपने हॉट अवतार का जलवा बिखेर रही हैं।फोर मोर शॉट्स प्लीज के तीनों सीजन में हॉट और बोल्ड सीन्स की भरमार को दिखाया गया है।
इसके अलावा ये सीरीज एक ग्रुप की चार लड़कियों की कहानी को दर्शाती है, जो समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। कि्सी को अपने करियर की टेंशन है तो कई अपनी निजी लाइफ को लेकर परेशान है। इस तरह से सीरीज में चार अलग-अलग कहानियां चलती हैं, जो काफी रोमांचक रहती हैं। इस आधार पर फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 आपको पसंद आ सकता है।
कब और कहां आएगा सीजन 4
फोर मोर शॉट्स प्लीज के चौथे सीजन का एलान मशहूर ओटीटी प्लेटफोर्म अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से की गई है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट होना बाकी है। इस आधार पर आने वाले समय में फोर शॉट्स प्लीज का सीजन 4 प्राइम वीडियो पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़