12 साल छोटी एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे Vinod Khanna
नई दिल्ली। विनोद खन्ना फिल्मी जगत का वो नाम था, जिसने लंबे अरसे तक बॉलीवुड में राज किया था। टॉल हैंडसम हंक के तौर पर विनोद को आज भी याद किया जाता है। ये उनका चार्म ही था कि एक समय पर वह राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन से अभिनेताओं पर भारी पड़ते नजर आते थे। उनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं रही है।
खासतौर पर पहले से शादीशुदा होने के बावजूद 12 साल छोटी एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। आइए विनोद खन्ना की इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
किस एक्ट्रेस संग रहा था विनोद का अफेयर
फिल्मी सितारों के लव अफेयर या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मसला काफी पुराना है। विनोद खन्ना का नाम भी इस मामले से जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बात उस समय की है जब 1988 में विनोद फिल्म बंटवारा की शूटिंग कर रहे थे और इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस अमृता सिंह थीं, जोकि एक्टर से उम्र में 20 साल छोटी थीं।
जी हां अमृता ही वह हसीना थीं, जिनके साथ विनोद खन्ना का नाम जुड़ा था। कहा जाता है कि बंटवारा की शूटिंग के दौरान ही विनोद और अमृता की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। बंटवारा की शूटिंग राजस्थान में हुई थी और इसके पहले शेड्यूल शूट के दौरान विनोद खन्ना किसी से ज्यादा बातचीत नहीं किया करते थे।
लेकिन जैसे ही फिल्म के दूसरे हाफ पर काम शुरू हुआ, वैसे ही चीजें बदलना शुरू हो गईं। विनोद और अमृता सिंह एक दूसरे के करीब आने लगे। अमृता को ये मालूम था कि विनोद उनसे से उम्र में काफी बढ़े और शादीशुदा हैं, एक बावजूद वह उन्हें दिल दे बैठी थीं।
प्रेम कहानी को नहीं मिला मुकाम
खबरों की मानें तो अमृता सिंह और विनोद खन्ना ने लंबे समय तक गुपचुप तरीके से एक दूसरे डेट किया था। लेकिन इनकी लव स्टोरी कोई मुकाम हासिल नहीं हो पाया था। कुछ सालों बाद इनका ब्रेकअप हो गया। विनोद तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे, लेकिन अमृता सिंह उन्हें भूलने में परेशान हो रही थीं। हांलाकि, समय के साथ-साथ अमृता की लाइफ भी पटरी पर लौट आई।
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज
पंजाब धमाकों पर घमासान, भगवंत मान ने BJP पर लगाए आरोप, पलटवार तेज
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ट्रांसफार्मर के पास से हटाया गया कब्जा