आरोपी ने लिखा – “इसकी गर्दन कौन उतारेगा?”, पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर। इंदौर में हिन्दू जागरण मंच के नेता सुमित हार्डिया को गर्दन उड़ाने की धमकी मिली है। उनकी शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंगलवार को धोबीघाट मैदान के हनुमान मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया।
इंदौर में धोबीघाट मैदान पर मोर्हरम का मेला लगा हुआ है। हनुमान मंदिर भी वहां है। हर मंगलवार को वहां आरती होती है। महाआरती के दौरान लगाए गए नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस पर एक युवक ने भड़काऊ टिप्पणी कर दी। इससे नाराज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता जूनी इंदौर थाने पहुंचे। युवक ने गर्दन उड़ाने की धमकी दी थी। कार्यकर्ता अपने साथ पोस्ट पर की गई टिप्पणी का स्क्रीन शाॅट भी ले गए थे।
हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता महाआरती के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए कि हर हिन्दू का नारा है। धोबीघाट हमारा है। महाआरती के मद्देनजर वहां पर पुलिस बल भी तैनात था, ताकि कोई विवाद न हो सके,क्योकि पहले भी आरती के दौरान उपद्रव की स्थिति बन चुकी है। इसे देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था।
कुछ देर बाद महाआरती के दौरान लगे नारे का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। उस पर सुफियाना अंसारी नामक युवक ने कमेंट किया कि ‘इसकी गर्दन कौन उतारेगा, कमेंट में बताअेां’। इस कमेंट की जानकारी जागरण मंच के संयोजक सुमित हार्डिया को मिली तो वे शिकायत करने जूनी इंदौर थाने पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस ने सुफियाना अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल के जरिए पुलिस अफसर इंस्टाग्राम आईडी के जरिए युवक का पता लगा रहे है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल