रिश्वत लेते पकड़ा गया अकाउंटेंट, ACB ने मारा छापा—54 हजार रुपये बरामद
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) द्वारा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध की जा रही लगातार कार्यवाईयों की कड़ी में सोमवार को एक और बड़ी कार्रवाई की गई। बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई तखतपुर के रियांश होटल के पास स्थित एक ढाबे में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी से मांगी थी रिश्वत
ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुआ है, ने 5 जुलाई को एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के भुगतान के लिए जब वह बीएमओ कार्यालय पहुंचा, तो अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी ने 61 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
सत्यापन के दौरान लिया था 7 हजार: शिकायत की जांच के दौरान एसीबी ने राशि का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 7 हजार रुपए ले लिए। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप योजना बनाई।
धारा 7 के तहत मामला दर्ज: ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
भाजपा नेता का बेटा है आरोपी: सूत्रों के अनुसार, गिरतार अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी स्थानीय भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य का पुत्र है, जिससे यह मामला और भी चर्चाओं में आ गया है।
7 माह में 6वीं कार्रवाई: मुंगेली में यह एसीबी की 7 माह में छठवीं कार्यवाही है। इससे पहले शिक्षा, राजस्व, पुलिस और बिजली विभागों के कई अधिकारी-कर्मचारी ट्रैप में फंस चुके हैं। इनमें प्राचार्य मालिक राम मेहर, बाबू हनी शर्मा, राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल, एएसआई राजा राम साहू, पटवारी उत्तम कुर्रे और सीएसपीडीसीएल के सब इंजीनियर कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं।
एसीबी ने दिए सख्त संकेत
एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बशा नहीं जाएगा।
ढाबे में पकड़ाया
8 जुलाई को फरियादी को शेष 54 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने राशि ली एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल