‘पंत तू झुका नहीं!’ मैदान पर वापसी देख फैंस हुए भावुक, बोले- तुम असली योद्धा हो
नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए जब गुरुवार को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे तो उन्होंने साबित कर दिया कि देश से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वह 'मून बूट' पहनकर मैदान पर पहुंचे और बल्लेबाजी करते नजर आए। भारत के लिए पहली पारी में पंत ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
चोटिल पंत ने मचाया धमाल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए।
'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा'
पंत का बल्लेबाजी के लिए आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय समयानुसार 4 बजकर 14 मिनट पर बीसीसीआई ने उनकी चोट पर अपडेट दिया था कि वह जरूरत के अनुसार इस मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा और ईशान किशन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।'
जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग
पंत भले ही बल्लेबाजी के लिए आ गए,लेकिन वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। दरअसल, लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग की थी। इसे मैच में भी वह पंत की जगह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला