MP में इनकम का अनोखा रिकॉर्ड, दो लोगों की सालाना कमाई सुनकर हंसी नहीं रुक रही
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर से देश का सबसे गरीब आदमी मिला है। प्रशासनिक कारनामे ने एक व्यक्ति की सलाना आय को शून्य कर दिया है। अभी तीन दिन पहले एक व्यक्ति की आय को 3 रुपए सालाना बताया गया था। इन दोनों का इनकम सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है।
दरअसल, सतना जिले के उचेहरा तहसील के अमदरी गांव के रहने वाले संदीप कुमार नामदेव को 7 अप्रैल 2025 को तहसील ने इनकम सर्टिफिकेट जारी किया। इसमें उनकी सलाना आय जीरो रुपए दर्ज की गई है। तहसील का यह दस्तावेज न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की गवाही भी देता है। प्रमाण पत्र पर तहसील कार्यालय के अधिकृत अधिकारी रविकांत शर्मा के हस्ताक्षर भी हैं। अब यह दस्तावेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वायरल हो रहे इनकम सर्टिफिकेट को देखकर लोग सोच रहे हैं कि अगर शून्य आय है, तो संदीप जिंदा कैसे है? उसका जीवन यापन कैसे होता है?
दो दिन पहले आया था तीन रुपये वाला इनकम सर्टिफिकेट
बता दें कि इससे पहले कोठी तहसील के रामस्वरूप पिता श्यामलाल निवासी नयागांव को 22 जुलाई 2025 को जारी इनकम सर्टिफिकेट पत्र में उनकी सालाना आय तीन रुपये दर्ज की गई थी। हालांकि प्रशासन ने इसे 'त्रुटि' बताया और बाद में आय को 30 हजार सालाना कर दिया था। लेकिन तब तक ये मामला भी लोगों के बीच व्यवस्था की हास्यास्पद हालत बन चुका था।
अधिकारी ने जारी किया नया इनकम सर्टिफिकेट
हालांकि इस बार भी मामला वायरल होने के बाद 20 जुलाई को इनकम सर्टिफिकेट पत्र निरस्त कर दिया था। इसके बाद संदीप को 40 हजार रुपए सालाना आय वाला प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।
AAP में अंदरूनी कलह बढ़ी, पार्टी की दिशा को लेकर विश्लेषकों की चिंता
साडा अध्यक्ष पद के लिए अशोक शर्मा का नाम चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल