प्रयागराज मंडल में बड़ा हादसा, 15269 जनसाधारण एक्सप्रेस पटरी से उतरी
जनरल बोगियों के डिरेल होने से अफरा-तफरी, महिलाएं-बच्चे सुरक्षित निकाले गए ,किसी के हताहत होने की खबर नहीं, जांच के लिए समिति गठित
कानपुर/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कानपुर के भाऊपुर यार्ड के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (15269) की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा शाम 4:20 बजे हुआ जब ट्रेन का छठा और सातवां डिब्बा डिरेल हो गया।
हादसे के दौरान जैसे ही बोगियां असंतुलित हुईं, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग चलते ट्रेन से कूद पड़े, हालांकि ट्रेन के रुकते ही महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे की मेडिकल वैन को भी मौके पर भेजा गया है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
प्रयागराज: 0532-2408128, 2407353, 2408149
फतेहपुर: 9151833006
कानपुर सेंट्रल: 0512-2323015, 2323016, 2323018
इटावा: 9151883732
टूंडला: 7392959712
अलीगढ़: 9112500973, 9112500988
जांच के आदेश, समिति गठित
रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डिरेल हुई बोगियां जनरल कोच थीं। हादसे की वजह से पीछे से आने वाली कई ट्रेनों को रोका गया है और रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं।
हाल के अन्य हादसे
गौरतलब है कि पिछले महीने मिर्जापुर के चुनार जंक्शन और प्रयागराज के मांडा रोड स्टेशन पर भी मालगाड़ियों के पटरी से उतरने की घटनाएं हो चुकी हैं। मांडा हादसे के बाद सात रेलकर्मियों को निलंबित किया गया था।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य