भर्ती प्रक्रिया समय से करें पूर्ण, निर्माण कार्यों की करें सतत निगरानी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में विभागीय विषयों की समीक्षा की। उन्होंने फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशियन के पदों की भर्ती प्रक्रिया सितंबर 2025 तक पूर्ण करने के लिए ई.एस.बी. से समन्वय कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। चिन्हित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सिविल अस्पतालों का संचालन आउटसोर्स पद्धति से करने के प्रस्ताव को मंत्रि-परिषद् के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी के निर्देश भी दिए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति और कार्यस्थल में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीवा चिकित्सा महाविद्यालय में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी तथा रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्राध्यापक पद सृजन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही रीवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उन्नयन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमोदन की कार्यवाही करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने यू.जी. एवं पी.जी. सीट्स अपग्रेडेशन, पीएम-अभीम एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मासिक कार्ययोजना बनाने और सतत् समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्योपुर एवं सिंगरौली के नए चिकित्सा महाविद्यालयों के अनुबंध पुनरीक्षण कर किए गए कार्य का भुगतान और स्थायी विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, प्रोजेक्ट संचालक नीरज कुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
दागी MPs-MLAs को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल सम्मान, अधिकारियों को खड़े होने से छूट
1 मई से लागू होंगे नए नियम, गैस सिलेंडर और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
ओडिशा में आया भूकंप, छत्तीसगढ़ तक महसूस हुआ असर
होर्मुज स्ट्रेट बना तनाव का केंद्र, ईरान ने दी घातक परिणामों की धमकी
पुणे में गैस लीक से मचा हड़कंप, सांस लेने में दिक्कत के बाद कई लोग बीमार
हेलमेट नियम कड़ा: पिलियन राइडर पर भी लागू होगी कार्रवाई
हाईवे पर पलटी बस, बोलीविया में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 22 जख्मी