रिटायर्ड जस्टिस के घर चोरी: चौकाने वाली घटना, चोरों ने मिनटों में कर दिया साफ-सफाई
इंदौर: एमपी के इंदौर में नकाबपोश लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रिटायर्ड जस्टिस के घर रविवार तड़के अपराधियों ने धावा बोला था, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। प्रगति कॉलोनी स्थित रिटायर्ड जस्टिस रमेश गर्ग के घर में नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर मात्र 4 मिनट में लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। खास बात यह रही कि घटना के दौरान अलार्म भी बजा, लेकिन परिवार गहरी नींद में सोया रहा और उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी।
सुबह साढ़े चार बजे वारदात को अंजाम दिया
जानकारी के अनुसार, वारदात सुबह करीब 4:30 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। लोहे की ग्रिल काटकर वे घर में दाखिल हुए और सीधे बेडरूम की ओर बढ़े। जस्टिस गर्ग के बेटे ऋत्विक का कमरा उनका पहला निशाना बना। उस समय ऋत्विक के साथ उनकी पत्नी और बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। एक बदमाश अलमारी तोड़ने लगा, जबकि दूसरा ऋत्विक के ऊपर डंडा तानकर खड़ा रहा ताकि वे उठ जाएं तो हमला कर सके।
चंद सेकंड में तोड़ दिया अलमारी
करीब एक मिनट तक ताला नहीं टूटा तो दूसरे बदमाश ने टॉमी उठाई और चंद सेकंड में अलमारी का दरवाजा तोड़ डाला। उन्होंने अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटी और 4 मिनट 11 सेकंड में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह उठकर जब ऋत्विक की पत्नी ने कमरा देखा तो वह अस्त-व्यस्त था और अलमारी खुली पड़ी थी।
इंदौर में रिटायर्ड जस्टिस घर में चोरी का सीसीटीवी वीडियो, अलमारी का ताला टूट गया लेकिन नींद नहीं खुली
गार्ड भी नहीं लगी भनक
घटना के समय घर के बाहर गार्ड मौजूद था, लेकिन उसे भी वारदात के बारे में पता नहीं चला। बदमाश लट्ठ, टॉमी और अन्य औजारों से लैस थे। अलार्म बजने के बावजूद वे करीब 20 मिनट तक घर में लूटपाट करते रहे और फिर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण रूपेश द्विवेदी, डीएसपी मुख्यालय उमाकांत चौधरी, एफएसएल टीम और स्निफर डॉग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि बदमाशों ने हैण्ड ग्लव्स पहन रखे थे, जिससे फिंगरप्रिंट के कोई निशान नहीं मिले। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और गश्त बढ़ा दी गई है।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा