बावड़िया कलां से आशिमा मॉल तक जल्द बनेगा आरओबी: राज्यमंत्री गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने बावड़िया कलां चौराहा से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन कार्रवाई जल्द पूर्ण कर ब्रिज निर्माण की बाधा को दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात और जन सुविधा के लिए इसका निर्माण जल्द शुरू करें। राज्यमंत्री गौर ने मंत्रालय में गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन सेतु कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
राज्यमंत्री गौर ने कहा कि स्वीकृत ड्राइंग पर रोटरी बनाकर चारों कोनों के लेफ्ट टर्न क्लियर किये जायें, जिससे यातायात व्यवस्थित हो। गौर ने बताया कि पूर्व निर्मित बाबूलाल गौर रेलवे ओवर ब्रिज पर सुरक्षा के लिए रोड सेफ्टी फर्नीचर लगाए जाएंगे। नर्मदापुरम की तरफ मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सभी कार्य लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत से किए जाएंगे। उन्होंने बावड़िया कलां चौराहा से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 15 अक्टूबर तक शुरू करने के निर्देश दिए। यह ब्रिज लगभग 2 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल