जानें विनोद कांबली के भाई के बारे में, तेज गेंदों से मचा देते थे सनसनी
नई दिल्ली : विनोद कांबली के नाम से आप सब अंजान नहीं होंगे. भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी दोस्ती मशहूर रही है. लेकिन, विनोद कांबली सिर्फ इसीलिए नहीं जाने गए कि वो सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं. बल्कि उन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से भी सुर्खियां बटोरी. विनोद कांबली के खेल को देख कुछ लोगों ने उन्हें सचिन से भी बेहतर बल्लेबाज आंका. खैर, आज हम यहां विनोद कांबली की नहीं. बल्कि उनके छोटे भाई की बात करेंगे. क्या आप जानते हैं कि विनोद कांबली के भाई कौन हैं? उनका नाम क्या है? और, वो करते क्या हैं?
विनोद कांबली के भाई कौन हैं?
विनोद कांबली के भाई का नाम वीरू कांबली है. वीरू अपने भाई विनोद की तरह बल्लेबाज नहीं बल्कि एक गेंदबाज हैं. विनोद कांबली तो बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. मगर वीरू कांबली अपने भाई की तरह बाएं नहीं बल्कि दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं. वो दाएं हाथ से गेंद फेंकते हैं. उनकी घातक गेंदबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वो बल्लेबाज के पांव क्रीज से उखाड़ते दिख रहे हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए वीरू कांबली ने मैसेज भी दिया है, कि बहुत जल्दी ही वो बड़े एक्शन में लौटते दिखेंगे. हालांकि, कब और कहां, इस बारे में उन्होंने कुछ भी जानकारी नहीं दी.
ये पहली बार है जब विनोद कांबली के भाई के होने का जिक सामने आया है. इससे पहले विनोद कांबली के भाई को लेकर शायद ही कुछ देखने और सुनने को नहीं मिला था. लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें गेंदबाजी कर रहे वीरू कांबली को विनोद कांबली का भाई होने का दावा किया गया है. इस बात की पुष्टि वीरू कांबली के इंस्टाग्राम पोस्ट से भी होती दिखती है, जहां अपने बड़े भाई विनोद कांबली के साथ उनकी तस्वीरें भी पोस्ट हैं.
स्टाइल में एक जैसे दोनों, विनोद बल्लेबाज तो वीरू गेंदबाज
विनोद और वीरू कांबली का चेहरा काफी हद तक एक दूसरे से मिलता है. दोनों का स्टाइल भी एक जैसा है. दोनों भाई क्रिकेट को लेकर क्रेजी भी रहे हैं. बस एक फर्क यही है कि एक बल्लेबाज रहा है तो दूसरा गेंदबाज. हालांकि, जिस तरह की वीरू कांबली की कद-काठी रही है, उसे देखते हुए तेज गेंदबाज वाली इमेज उन पर जंचती दिखती है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
सीएम साय का आदेश, सभी जिलों में सुरक्षा मानकों की होगी समीक्षा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण