डायबिटीज कंट्रोल का देसी नुस्खा: ब्लड शुगर को काबू में रखेगा मोरिंगा लड्डू
डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, यह आपको हमेशा के लिए मरीज बना सकती है। इससे आंखें, किडनी और नसें खराब होने लगती हैं। इसकी शुरुआत के बारे में अक्सर पता नहीं चल पाता और तबतक यह शरीर को खोखला बनाती रहती है। इसमें मीठा खाने से ना किया जाता है, लेकिन एक लड्डू आपकी बीमारी ही मैनेज कर सकता है। मोरिंगा (सहजन) एक औषधीय पौधा है, जो शरीर के कई सारे रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है, जिससे बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल रोकने के लिए भी वैज्ञानिक इसे बेहतरीन उपाय मानते हैं। इसका लड्डू शुगर से बचाने के साथ स्वाद में भी बढ़िया होता है। आइए इसकी रेसिपी जानते हैं।
क्या क्या चाहिए?
- मोरिंगा पाउडर 1 कप
- बेसन या आटा भूनकर 1/2 कप
- घी 1/2 कप
- गुड़ या खजूर का पेस्ट 1 कप
- कटे हुए बादाम-काजू, पिस्ता 1/4 कप
- इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
लड्डू बनाने की विधि
- एक पैन लेकर घी गर्म करें और बेसन या आटे को अच्छी तरह भूनकर सुनहरा कर लें।
- फिर मोरिंगा पाउडर डालकर 1-2 मिनट भूनें।
- इसके बाद मिक्सचर निकालकर ठंडा कर लें।
- फिर इसमें खजूर या गुड़ का पेस्ट, काजू-बादाम और इलायची पाउडर मिक्स करें।
- हाथों को घी से चिकना करके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- 15 दिन तक इनका सेवन आराम से कर सकते हैं।
- इस टिप का रखें ध्यान
इस लड्डू में चीनी की जगह नेचुरल शुगर शामिल की गई है। जिसके साथ कई सारे विटामिन मिनरल भी मिलते हैं। लेकिन मीठा किसी भी रूप में ज्यादा लेना खतरनाक हो सकता है। इसलिए इसे बिल्कुल मैनेज करें और साथ में कैलोरी इनटेक ज्यादा ना हो पाए।
डायबिटीज में कितना फायदेमंद है मोरिंगा?
मोरिंगा के असर पर कई सारे शोध किए गए हैं। साइंस डायरेक्ट पर मौजूद अध्ययन में डायबिटिक पेशेंट्स में इसका बेहतरीन रिजल्ट पाया गया है। इसमें एंटी डायबिटिक प्रोपर्टी पाई गई हैं, जो फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हालांकि पुख्ता रिजल्ट के लिए कई शोध की जरूरत है।
मोरिंगा के फायदे
इसमें इंफ्लामेशन कम करने की क्षमता होती है
एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करके कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाव
आर्सेनिक टॉक्सिसिटी के खतरनाक प्रभाव से बचाव
फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा