मोदी की मां को लेकर अभद्र भाषा पर मोहन यादव ने साधा निशाना
भोपाल। बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। दरअसल, दरभंगा जिले में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के मंच से पीएम नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि उस समय राहुल गांधी मंच पर मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माता जी के लिए कांग्रेस के वोटर अधिकार यात्रा में जिस अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है, उसकी में कटु शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की भाषा देश की नहीं हो सकती, बिहार की भाषा भी नहीं हो सकती। ऐसी बातों को न तो बिहार बर्दाश्त करेगा, न ही देश बर्दाश्त करेगा। कांग्रेस और आरजेडी काे इस पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए।
दरभंगा रैली से उठा विवाद
दरभंगा में कांग्रेस के मंच से मो. रिजवी उर्फ राजा ने पीएम मोदी को लेकर अपशब्द कहे. उसका वीडियो सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी रिजवी को गिरफ्तार कर लिया. रिजवी सिंघवारा के भापुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ शिकायत
इस घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ। बीजेपी नेताओं ने साफ कहा कि अगर कांग्रेस माफी नहीं मांगती तो 1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी की यात्रा नहीं होने देंगे।इस विवाद ने बिहार की राजनीति को गर्मा दिया है।बीजेपी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस और राजद जनता को गुमराह करने के लिए मुद्दों से भटक रही हैं। वहीं, विपक्ष का दावा है कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उछाल रही है।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़