शिवराज सिंह चौहान ने बताया: ट्रैक्टर पर GST में कटौती से किसानों को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने GST की दरों में बड़ा बदलाव किया है। 22 सितंबर से नई दरें लागू होने वाली हैं, जिसके बाद कई चीजें सस्ती होने वाली हैं। आम आदमी पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि GST दरों में कटौती होने से किसानों को भी काफी फायदा होने वाला है। किसानों को ट्रैक्टर-हार्वेस्टर समेत कई कृषि उपकरणों पर बड़ी बचत होगी। वहीं, जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर लाभ होगा।
ट्रैक्टर खरीदने पर 65 हजार की होगी बचत
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि कृषि उपकरणों में GST घटाकर 5 प्रतिशत की दी गई है, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगी. किसान अगर ट्रैक्टर खरीदेगा तो उसे 65 हजार रुपए की बचत होगी। इसके अलावा हार्वेस्टर और अन्य उपकरणों पर अलग-अलग छूट मिलेगी।
दूध और पनीर पर कोई GST नहीं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे बताया कि GST स्लैब में बदलाव से आम आदमी और डेयरी क्षेत्र को बहुत लाभ मिलने वाला है। डेयरी क्षेत्र में अब दूध और पनीर पर कोई GST नहीं होगा. इससे आम आदमी को तो लाभ होगा ही. इसकी मांग भी बढ़ेगी। साथ ही किसानों, पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को भी फायदा मिलेगा। वहीं, मक्खन-घी पर भी GST कम की गई है. दूध के डिब्बों पर भी GST घटाई गई है।
जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर भी लाभ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जैव-कीटनाशक और सूक्ष्म-पोषक तत्वों पर GST घटाई गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों से जैव उर्वरकों की तरफ किसानों की प्रवृति निश्चित रूप से बढ़ेगी।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास