जेपी नड्डा ने रद्द की एनडीए सांसदों को दी जाने वाली डिनर पार्टी, बाढ़ आपदा को बताया वजह
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपने आवास पर होने वाली एनडीए सांसदों की डिनर पार्टी को रद्द कर दिया है। यह निर्णय देशभर में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया। पंजाब समेत कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
यह डिनर पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों के तहत आयोजित होनी थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए सांसदों को आमंत्रित किया गया था। अब इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति का चुनाव होना है और एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है। धनखड़ ने 21 जुलाई की रात स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद छोड़ा था। संसद में सांसदों के संख्याबल के आधार पर कहा जा सकता है कि एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन स्पष्ट बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक अंतिम समय तक समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगा है।
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की