फिश हुक में फंसकर कछुए की जान पर बन आई, रेस्क्यू टीम ने किया रोमांचक बचाव
खरगोन: जिले के बोरावां के सरकारी पशु अस्पताल में 380 ग्राम वजनी मादा कछुआ के गले में 2 इंच अंदर मछली का हुक अटक गया। जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई गई। ठीक हो जाने के बाद उसे वेदा नदी में छोड़ दिया गया।
इन परिस्थितियों में होते हैं ऑपरेशन
मादा कछुओं के ऑपरेशन विभिन्न चिकित्सीय स्थितियों के लिए किए जाते हैं, जैसे कि अंडे नहीं निकल पाने की स्थिति (एग-बाइंडिंग सिंड्रोम), चोट लगने की स्थिति, कछुए के गले में फिशहुक फंसना, कुछ मामलों में कछुए के शेल की मरम्मत के लिए भी सर्जरी की जाती है। यह प्रक्रिया जटिल होती है और इसमें एनेस्थीसिया, निगरानी और सफल परिणाम के लिए पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल शामिल होती है।
बिना सर्जरी के निकालने की कोशिश की
यहां मामला कछुए के गले में फंसे हुए हुक का था। क्षेत्र के योगेश नेगी घायल कछुए को अस्पताल लाए थे। यहां पशु शल्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष मंडलोई ने कछुए की जांच में पाया कि मछली पकड़ने वाला हुक कछुए के गले में 2 इंच अंदर तक बुरी तरह फंसा हुआ है। उसे बिना सर्जरी निकालने के प्रयास असफल रहे।
दर्द से तड़प रहा था कछुआ
डॉक्टर मंडलोई ने बताया कछुआ दर्द से तड़प रहा था। गले में हुक फंसा होने से उसे सीधे निकलना मुश्किल था। काफी प्रयास किए उसके बाद एनेस्थीसिया दिया। 2 घंटे की जटिल सर्जरी में गले में फंसे फिश हुक को निकाला गया। सर्जरी के बाद डॉक्टर मंडलोई की देखरेख में 10 दिन तक अस्पताल परिसर में रखकर कछुआ के स्वास्थ्य की देखभाल की गई। सुबह शाम दवाई दी गई।
ठीक होने पर छोड़ा
कछुए के पूरी तरह स्वस्थ होने पर रविवार को उसे वेदा नदी के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। मादा कछुआ 380 ग्राम का था। जटिल सर्जरी में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी जितेंद्र मंडलोई व पूजा धार्वे के अलावा स्टॉफ कर्मचारी चेतन पटेल का सहयोग रहा।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा