भारत-रूस तेल व्यापार पर अमेरिकी टैरिफ, ज़ेलेन्स्की ने दिया समर्थन
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के फैसले को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की ने सही ठहराया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है, जिसमें 25% बेस टैरिफ और 25% अतिरिक्त टैरिफ रूस से तेल खरीदने की वजह से शामिल है। ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत लगातार रूस से तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को फंडिंग दे रहा है। हालांकि भारत ने साफ कर दिया है कि वह शांति का समर्थक है और अपने राष्ट्रीय हित में कम कीमत पर तेल खरीद रहा है।
ज़ेलेन्स्की ने दिया बयान
दुनिया के कई नेता और अमेरिकी विशेषज्ञ ट्रंप के फैसले का विरोध कर रहे हैं। लेकिन ज़ेलेन्स्की ने इसे सही करार दिया। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत पर टैरिफ लगाने की ट्रंप की योजना नाकाम हो गई है, तो उन्होंने कहा - “रूस से लगातार तेल खरीद रहे देश पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही फैसला है।”
ट्रंप की नाराज़गी की असल वजह?
ट्रंप ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए भारत-अमेरिका रिश्तों की तारीफ की थी। लेकिन रूस से भारत की तेल खरीद पर उन्होंने नाराज़गी जताई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि असल नाराज़गी तेल से ज्यादा राजनीतिक कारणों की है।
दरअसल, ट्रंप चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर का श्रेय उन्हें मिले और इसके लिए उनका नाम नोबेल शांति पुरस्कार में शामिल किया जाए। लेकिन भारत ने यह साफ कर दिया कि सीज़फायर सीधे भारत-पाकिस्तान बातचीत से हुआ था, किसी तीसरे पक्ष की इसमें भूमिका नहीं थी। पाकिस्तान ने भी इस तथ्य को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा