बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स नए रिश्ते को लेकर चर्चा में, बोलीं- वो दुनिया से अलग है
वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फीबी का रिश्ता आर्थर डोनाल्ड से था, जो बीटल्स गायक पॉल मैककार्टनी के पोते हैं। लेकिन अब फीबी ने एक नए बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि की है।
फीबी ने अपने पॉडकास्ट “द बर्नट्स” में खुलासा किया कि वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं, जिसका सोशल मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है। फीबी के मुताबिक यही बात उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, क्योंकि आज के दौर में ज्यादातर रिश्ते ऑनलाइन दुनिया से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा, कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया है और अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव है।
फीबी का करियर और नेटवर्थ
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली फीबी ने टेक्नोलॉजी और आर्ट, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। वह आंत्रप्रेन्योर और पॉडकास्ट होस्ट होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 165 करोड़ रुपये) है।
पिछले रिश्ते भी रहे चर्चा में
फीबी का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल रिश्तों से जुड़ चुका है। आर्थर डोनाल्ड से पहले वह स्टैनफोर्ड के छात्र रॉबर्ट रॉस को डेट कर चुकी थीं। वहीं, डोनाल्ड का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के साथ भी जोड़ा गया था।
फैंस की प्रतिक्रिया
फीबी के नए रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे ताजगी भरा बदलाव मान रहे हैं, तो कुछ हैरान हैं कि बिल गेट्स की बेटी का नया पार्टनर पूरी तरह ऑफलाइन है।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा