कुनिका के नाम पर शुरू हुआ बवाल, शहबाज और अभिषेक की लड़ाई में फूटा अमाल का गुस्सा
मुंबई: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 में आए दिन कुछ ना कुछ बवाल होता रहता है। अब शा का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें शहबाज और अभिषेक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई है। इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि कुनिका सदानंद हैं। साथ ही वीडियो में दिखा कि सिंगर अमाल मलिक किचन की जिम्मेदारियों को लेकर भड़क रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर किस वजह से हुआ ये हंगामा।
कुनिका पर भड़के अमाल मलिक
बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में अमाल मलिक, जीशान से कहते हैं, ‘किचन का ये सब मैं संभाल लूंगा।’ इसपर कुनिका सदानंद की आवाज आती है कि वो बहुत मेहरबानी कर रहे हैं। इसके बाद अमाल ने कुनिका को कहा, ‘मैं बहुत सम्मान करता रहा हूं आपका, आप क्यों किचन की बात कर रही हैं? जब आपकी जिम्मेदारी नहीं है।’ इस बात पर कुनिका ने कहा कि इस तरह वो इज्जत करते हैं। फिर अमाल ने जवाब दिया, ‘इज्जत देने का ये मतलब नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।’
कुनिका के लिए भिड़े शहबाज-अभिषेक
आगे वीडियो में देखा जाता है कि अभिषेक बजाज कहते हैं कि ये बहुत ही बेकार तरीका है। इसपर शहबाज बदेशा ने कहा, ‘अभिषेक तुमने मैम को ऐसा बोला।’ इसके बाद दोनों के बीच गहमागहमी इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई की नौबत आ जाती है। वो एक दूसरे से लड़ने के लिए आगे बढ़ते हैं। हालांकि बिग बॉस के घरवाले उन्हें रोकने का प्रयास करते हैं।
बिग बॉस 19 में अब तक क्या हुआ?
बिग बॉस 19 को शुरू हुए 21 दिन हो चुके हैं। अभी तक शो में कई प्रतियोगियों के बीच कड़वाहट आईं। इसके अलावा कुछ ने दिल भी जीता है। रविवार के दिन नगमा मिराजकर और नतालिय का सफर से खत्म हो गया।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट