बीते हफ्ते की रैली के बाद बाजार ठहरा, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की गिरावट
व्यापार: बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दर्ज की, लेकिन बाद में दोनों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते तेजी के बाद मुनाफाखोरी के बीच स्थिर कारोबार कर रहे थे। बाजार इस हफ्ते होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहा है।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.81 अंकों की बढ़त के साथ 81,998.51 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 25,138.45 पर पहुंच गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 10.06 अंकों की गिरावट के साथ 81,904.31 पर और निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 25,099.90 पर कारोबार कर रहा था।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा मोटर्स, अदानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इंफोसिस, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा के शेयर पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 129.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत बढ़कर 67.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
पिछले हफ्ते का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 355.97 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,904.70 पर बंद हुआ था। यह लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 108.50 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,114 पर पहुंच गया था। निफ्टी में यह लगातार आठवें दिन की तेजी थी। पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत उछला और निफ्टी 373 अंक या 1.50 प्रतिशत चढ़ा। आठ कारोबारी दिनों में निफ्टी 534.4 अंक या 2.17 प्रतिशत उछला है।
राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में ड्रग्स पर सबसे बड़ा प्रहार, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट