बॉडी-बिल्डिंग से लेकर स्टाइल तक… जूनियर NTR का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया
मुंबई: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक जिम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एनटीआर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि एक्टर अपनी आने वाली फिल्म के लिए इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
जूनियर एनटीआर का नया लुक
जूनियर एनटीआर ने प्रशांत नील की इस फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया है। उन्होंने वजन घटाया है और अब उनका लुक पहले से कहीं ज्यादा लीन और फिट दिखाई दे रहा है।अभिनेता ने पहले भी 'आरआरआर' जैसी फिल्मों में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है और अब 'ड्रैगन' के लिए भी दिन-रात एक कर रहे हैं।
बड़े स्केल पर बन रही फिल्म
ड्रैगन का निर्देशन कर रहे हैं प्रशांत नील, जिन्होंने 'केजीएफ' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाई। इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजना है। बताया जा रहा है कि निर्देशक इस बार किसी बजट सीमा से बंधे नहीं हैं। यानी दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है जिसमें एक्शन, विजुअल्स और स्टोरीटेलिंग सब कुछ भव्य स्तर पर होगा। फिल्म में कैमरे के पीछे भी वही मजबूत टीम है, जिसने केजीएफ जैसे सिनेमाई चमत्कार को संभव किया था। सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा और संगीतकार रवि बस्रूर एक बार फिर प्रशांत नील के साथ काम कर रहे हैं।
रुक्मिणी वसंत भी आएंगी नजर
फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। वहीं खबर यह भी है कि 'कांतारा' फेम अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी का इसमें कैमियो हो सकता है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अगर यह सच हुआ तो फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।
फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू हो चुकी है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 25 जून 2026 तय कर दी है। पहले फिल्म का फर्स्ट लुक जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर जारी होना था, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया ताकि अभिनेता की एक और बड़ी फिल्म 'वॉर 2' की घोषणा को स्पेस मिल सके।
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल