होमबाउंड को मिला ग्लोबल स्टार का सपोर्ट, प्रियंका चोपड़ा ने कही दिल जीतने वाली बात
मुंबई: कान फिल्म फेस्टिवल और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के बाद से ही होमबाउंड चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म ट्रेलर रिलीज हुआ है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'होमबाउंड' के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका ने इस फिल्म को काफी स्पेशल बताया है। चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने क्या रिएक्शन दिया है।
प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन
फिल्म 'होमबाउंड' के ट्रेलर रिलीज होने के अगले ही दिन प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और लिखा- 'ये कुछ खास लग रहा है। नीरज घायवान, आपने बेहतरीन काम किया है।' प्रियंका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस भी फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी और किरदार
'होमबाउंड' फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा दो ऐसे दोस्तों के रूप में दिखाई देते हैं जो बचपन से पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं। लेकिन उनका रास्ता आसान नहीं होती। समाज के ताने और आलोचनाएं उनकी हिम्मत को लगातार परखती रहती हैं। फिल्म में ईशान ‘मोहम्मद शादाब’ और विशाल ‘चंदन कुमार’ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जान्हवी कपूर का किरदार चंदन कुमार की गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया जाता है।
TIFF स्क्रीनिंग में रो पड़े थे निर्देशक
बता दें फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान ने 'होमबाउंड' की इंटरनेशनल स्क्रीनिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब फिल्म का प्रीमियर हुआ तो वो भावुक हो गए थे। नीरज ने कहा- 'मैंने इस फिल्म को इतने बार देखा था कि लगा अब कोई अहसास नहीं बचेगा, लेकिन प्रीमियर पर अचानक आंखों से आंसू आ गए। जब करण जौहर ने मुझे गले लगाया तो मैं खुद को रोक नहीं पाया और फूट-फूटकर रो पड़ा।'
कब रिलीज हो रही फिल्म?
फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों की उत्सुकता इसे लेकर काफी बढ़ गई है। ये फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
‘जनता के लिए लड़ना था…’ हरभजन सिंह के बयान से सियासत गरमाई