20 ठिकानों पर ED की रेड, आंध्र प्रदेश में शराब घोटाले की पोल खुलने की आशंका
व्यापार: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार आंध्र प्रदेश के कथित ₹3,500 करोड़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देश के कई राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली-एनसीआर में करीब 20 ठिकानों पर की गई।
ईडी के अनुसार, जांच उन कंपनियों और व्यक्तियों पर केंद्रित है जिन पर फर्जी और बढ़े हुए बिलों के जरिये कमीशन और अवैध भुगतान कराने का आरोप है।
जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनमें एरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, श्री ज्वैलर्स एक्जिम्प, एनआर उद्योग एलएलपी, द इंडिया फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), वेंकटेश्वर पैकेजिंग, सुवर्णा दुर्गा बॉटल्स, राव साहेब बुरुगु महादेव ज्वैलर्स, उषोदय एंटरप्राइजेज और मोहन लाल ज्वैलर्स (चेन्नई) शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती जांच के बाद हुई है, जिसमें शेल कंपनियों, बेनामी फर्मों और हवाला नेटवर्क के जरिए धन के लेन-देन का खुलासा हुआ था।
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
बिलासपुर में ED का रेड अलर्ट, सोना-हीरा और नकदी बरामद
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, पुलिस तलाश बनी महंगी सौदेबाजी