जीएसटी दरें कम होने के बाद सस्ते हुए कई कंपनियों के मॉडल
नई दिल्ली । नई जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद देश में कई कंपनियों के पसंदीदा एसयूवी मॉडलों की कीमतों गिरावट आई है। इन प्रमुख मॉडलों में किआ, महिंद्रा और टाटा के ऐसे पांच मॉडल शामिल हैं, जिनकी मांग हमेशा मजबूत रही है। अब ये 1.35 लाख से 1.86 लाख रुपए तक सस्ते हो गए हैं। सबसे अधिक छूट किआ सिरोस को मिली है। एचटीएक्स प्लस (ओ) एटी वैरिएंट पर 1.86 लाख रुपए तक की कटौती हुई है, जिससे यह प्रीमियम अनुभव और शक्तिशाली इंजन के साथ ज्यादा आकर्षक विकल्प बन गया है। वहीं, किआ सोनेट के जीटीएक्स प्लस एटी वैरिएंट पर 1.64 लाख रुपए तक की छूट मिली है, जिससे यह सब-4 मीटर एसयूवी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करता है। महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 3एक्सओ के एएक्स7एल वैरिएंट की कीमत में 1.56 लाख रुपए तक की कमी आई है। मजबूत बनावट और परफॉर्मेंस के साथ अब यह और भी किफायती विकल्प बन गई है। भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन के फेयरलैस प्लस पीएस डीके वैरिएंट की कीमत में 1.55 लाख रुपए तक की कटौती हुई है, जिससे यह और भी आकर्षक और प्रतिस्पर्धी बन गई है। पॉपुलर ऑफ-रोडर महिंद्रा थार के एलएक्स 2डब्ल्यूडी वैरिएंट की कीमत में 1.35 लाख रुपए तक की कमी हुई है।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
FTA पर मुहर: भारत से न्यूज़ीलैंड जाने वाला सामान पूरी तरह टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले