रायगढ़ में मौसम ने ली जान, बकरी चराने गए युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गए
रायगढ़: जिले के छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 चरवाहे युवकों की मौत हो हई है। वहीं इस हादसे में 3 बकरी की भी मौत हो गई है।
घटना जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाई पाली की है। गांव के दो युवक आकाश किंडो (पिता सुकलाल उराव उम्र 19 वर्ष) और लिबुन करकेट्टा (पिता बोदो उम्र 19 वर्ष) बकरी चराने का काम करते थे। वे दोनों 30 सितंबर को रोजना की गांव के विभिन्न क्षेत्रों में बकरी को चारा रहे थे। इसी दौरान दोनों चरवाहे गांव के पास ही ठाकुरदेव डीपा के बकरी को लेकर गए थे।
पेड़ के नीचे खड़े होने से गई जान
उसी समय मौसम ने करवट बदली और अचानक तेज बदलो कि गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए दोनों युवक महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। दोपहर के लगभग 3 बजे के आसपास आकाशीय बिजली पर गिरी और दोनों युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई है, इसके अलावा साथ में लेकर गए जंगल मे चर रहे तीन बकरियों की भी मौत हो गई है।
देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने तलाश शुरू की। मौके पर पहुंचे लोगों ने पेड़ के नीचे दोंनों युवकों का शव देखा, जिसकी जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना छाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग दायर कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच की।
सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य