छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के साथ लौट आया मानसून, बारिश से मिली गर्मी से राहत
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिन तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि नौ अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है।
बिलासपुर का हाल
बिलासपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। शाम चार बजे के करीब आसमान में काले बादल आए लेकिन धीरे-धीरे वे भी आगे बढ़ गए। सुबह कोहरा भी नजर आया। ओस की बूंदें मोती के समान चमक रही थी। प्रकृति का यह नजारा देखने लायक था। ग्रामीण अंचल में इसका अनुभव और भी शानदार रहा।
बीते 24 घंटो लगातार बारिश
पिछले 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई। आंकड़ों के मुताबिक, नारायणपुर और फरसगांव में 60 सेंटीमीटर, हरदीबाजार में 50 मिमी, जबकि मूंगेली, माना-रायपुर और देवभोग में 40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा रायपुर, नगरी और राजिम में 30 मिमी तक पानी गिरा।
मानसून की वापसी जारी
विशेषज्ञों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा से झांसी और शाहजहांपुर तक पहुंच चुकी है। साथ ही पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर प्रभाव डाल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल