चीन-यूएस टैरिफ विवाद का असर भारत पर, शेयर बाजार में दबाव और इंडेक्स गिरावट
व्यापार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 1 नवंबर से चीनी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद आईटी और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली दिखी। इसके बाद वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 173.77 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 82,327.05 अंक पर बंद हुआ, जिससे दो दिन से जारी तेजी थम गई। कारोबार के दौरान यह 457.68 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 82,043.14 अंक पर आ गया।
50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 58 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 25,227.35 पर आ गया, क्योंकि इसके 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, 19 लाभ में रहे और एक अपरिवर्तित रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयर रहे। हालांकि, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक लाभ में रहे।
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना