मौसम विभाग ने दी चेतावनी – सुबह और रात में बढ़ेगी ठंडक
रायपुर : इस साल प्रदेश में मानसून ने धमाकेदार एंट्री ली और शानदार विदाई दी। करीब 110 दिन तक प्रदेश को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 14 अक्टूबर को विदाई ले ली। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, मानसून की वापसी रेखा अब प्रदेश से पूरी तरह पीछे हट चुकी है। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट (1 जून से 14 अक्टूबर तक) के अनुसार, प्रदेश में औसतन 1244.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य 1142.2 मिमी से 102.2 मिमी अधिक है। इस बार राज्य में सीजनल कोटा पूरा हुआ, बल्कि 9 प्रतिशत अधिक बारिश हुई।
दिन में गर्मी, रातें होंगी ठंडी
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में अब दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक बढ़ने लगेगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट संभव है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, केवल दक्षिणी अंचलों,कोंटा, बचेली और कुआकोंडा क्षेत्र में हल्की बारिश दर्ज की गई। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी दिन का तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।
13 दिन पहले आई थी मानसूनी बौछारें
आमतौर पर बस्तर में मानसून 10 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस साल 13 दिन पहले यानी 28 मई को ही पहली बारिश की बौछार के साथ मानसून ने दस्तक दी थी। सिर्फ 17 दिन बाद, 14 जून को मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में फैल गया। शुरुआती दौर में मानसून काफी सक्रिय रहा, जून और जुलाई में जमकर बारिश हुई, नदी-तालाबों और जलाशयों का जलस्तर सामान्य से ऊपर है।
अक्टूबर तक बरसे बादल
विदाई से पहले भी इस बार मानसून ने अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बारिश हुई। आमतौर पर सितंबर के अंत तक मानसून लौटने लगता है, मगर इस बार दो दिन पहले तक भी विदाई रेखा उत्तरी छत्तीसगढ़ से दूर थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 अक्टूबर के बीच परिस्थितियां अनुकूल बनीं और एक ही दिन में मानसून की वापसी पूरी हो गई।
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव