सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा: ‘जटाधरा’ की स्क्रिप्ट के इन खास पहलुओं ने किया मुझे इंप्रेस
मुंबई: साउथ अभिनेता सुधीर बाबू अभिनीत आगामी फिल्म 'जटाधरा' में सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री की यह पहली साउथ फिल्म होने वाली है, जिसमें उन्हें खौफनाक अंदाज में देखा जाएगा। इस फिल्म की कहानी और अपने किरदार के बारे में सोनाक्षी ने बात की है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
इस फिल्म में होगा सोनाक्षी का सबसे अलग किरदार
अभनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एएनआई से बात करते हुए अपनी आगामी फिल्म 'जटाधरा' पर बात की। अभिनेत्री को जब ये फिल्म ऑफर हुई थी, तो उस दौरान के अनुभव को एक्ट्रेस ने साझा किया है। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में मेरी एक अलग भूमिका है, इसकी कहानी बहुत ही अलग है। यह सुपरनैचुरल और माइथोलॉजिकल फिल्म है, इसमें मिट्टी से जुड़ी कहानी है। आपने मुझे पहले कभी इस रोल में नहीं देखा होगा। यह मेरी पहली तेलुगु फिल्म है, इन्हीं सब कारणों की वजह से मैंने यह फिल्म चुनी।’
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है।
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात