छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची SIR प्रक्रिया जारी: 6 दिन में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंचे BLO
Chhattisgarh BLO SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चुनाव आयोग की इस पहल के तहत अब तक 43 लाख मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो राज्य के कुल पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 21 प्रतिशत है।
6 दिन में 43 लाख घरों तक पहुंचे BLO
राज्य में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से बीएलओ (BLO) टीमों ने सिर्फ 6 दिनों में 43 लाख मतदाताओं तक पहुंच कर गणना प्रपत्र वितरित किए हैं। बीएलओ न केवल घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं, बल्कि मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन और संकलन भी कर रहे हैं।
4 दिसंबर तक चलेगी गणना प्रक्रिया
गणना चरण 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसके बाद 9 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
दावे और आपत्तियां: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026
सुनवाई और सत्यापन: 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026
अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 7 फरवरी 2026
SIR प्रक्रिया में 13 प्रकार के दस्तावेज़ मान्य होंगे, जिनसे मतदाता अपनी पात्रता साबित कर सकते हैं।
क्या है SIR?
SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण, जिसके तहत —
वोटर लिस्ट को अपडेट किया जाता है।
18 वर्ष से अधिक उम्र के नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है।
अन्य क्षेत्र में जा चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं।
नाम-पते की गलतियां सुधारी जाती हैं।
BLO घर-घर जाकर फॉर्म भरवाते हैं और दस्तावेज़ जांचते हैं।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़