लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, युवती से बर्बरता के बाद आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू युवती के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी इरफान अली ने खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की, फिर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने धोखे से युवती का अश्लील वीडियो बनाया और उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर कई दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम हैप्पी पंजाबी बताया था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। एक दिन इरफान ने युवती को बेहोश कर उसके साथ रेप किया और फिर उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि इरफान ने अपने दोस्तों से भी युवती का रेप करवाया। इस दौरान युवती को सिगरेट से जलाया गया, जिससे उसके शरीर पर कई जगह जले के निशान हैं।
इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और बार-बार उसके साथ अत्याचार किया। रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान युवती का जबरन गर्भपात भी करवाया गया।
आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान अली को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि इरफान पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप भी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
बिलासपुर में ED का रेड अलर्ट, सोना-हीरा और नकदी बरामद
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, पुलिस तलाश बनी महंगी सौदेबाजी