फराह से लेकर विक्की तक सितारों ने दी शुभकामनाएं, राजकुमार–पत्रलेखा के घर गूंजी किलकारी
मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने बेबी गर्ल के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही तमाम सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने प्यारी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य एक्टर्स भी बधाई संदेश लिख रहे हैं।
फराह खान ने कहा- 'मैं हूं ना'
फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें पत्रलेखा की बेबी शावर के दौरान की हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इसमें राजकुमार राव-पत्रलेखा यलो कलर की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। फराह खान ने कैप्शन में लिखा, 'दोनों को हार्दिक बधाई। जीवन के इस खूबसूरत चरण का आनंद लें और किसी भी बच्चे से जुड़ी सलाह के लिए याद रखें। मैं हूं ना।'
इन सितारों ने दी बधाई
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर कई सितारे बधाई दे रहे हैं। विक्की कौशल ने लिखा, 'बधाई हो, इश्वर भला करें।' कृति सेनन ने कमेंट सेक्शन में कहा- 'बधाई हो आप दोनों को।' अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने बोला- 'शुभकामनाएं।' इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने लिखा, बधाई हो, 'राजुकमारी आयी हो।' इन सितारों के अलावा कई यूजर्स ने भी दोनों को बधाइयां और प्यार दिया है।
चार साल बने माता-पिता
राजकुमार राव और पत्रलेखा15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। यानी को दोनों ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जो बेबी गर्ल है। आपको बताते चलें कि दोनों ने लव मैरिज किया था।
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना