डायलीसिस यूनिट बनी किडनी के रोगियों के लिये संजीवनी
रायपुर : जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में स्थापित डायलीसिस यूनिट किडनी के मरीजों के लिये वरदान साबित हो रहा है। इस यूनिट से अब तक 169 मरीज लाभान्वित हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में डायलिसिस की सुविधा 15 अगस्त 2022 से प्रारंभ की गई है। डायलिलिस यूनिट में कुल 6 डायलिसिस मशीन उपलब्ध है। अब तक कुल 169 मरीज डायलिसिस सुविधा का लाभ ले चुके हैं। प्रारंभ से अभी तक लगभग 10305 डायलिसिस सेशन हो चुके है। प्रतिमाह लगभग 300 बार डायलिसिस किया जा रहा है। वर्तमान में 27 एक्टिव मरीज हैं।
जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने से मरीजों को बाहर जाना नही पडता है। जिले में ही उपचार उपलब्ध है एवं आपातकालीन स्थिति में डायलिसिस की सुविधा मिलने से जीवन रक्षक उपचार समय पर मिल पा रहा है। साथ ही मरीजों को आर्थिक बोझ कम हो गया है।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल