एयरपोर्ट स्टॉफ मेंबर घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए
बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को भले ही अफरा-तफरी कम हो, लेकिन सैकड़ों फंसे हुए यात्रियों के लिए परेशानी अभी जारी रही। इंडिगो लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा था और यात्री परेशान होकर पड़े हुए सामान के ढेरों में अपना सामान ढूंढ रहे थे। कुछ सामान खराब हो गया तो कुछ गायब। रिफंड के भरोसे से भी उस तनाव में कोई कमी नहीं आई जो बिना किसी चेतावनी के बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट तावनी के सिस्टम के ठप होने से हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धान्या रविंद्रन, जिनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई थी, उन्हें अपने सामान और शूटिंग के लिए जरूरी कैमरा गियर के लिए आठ घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं इंडिगो के स्टाफ से पूछती रही, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सामान कैसे मिलेगा। वे बस घंटों तक कहते रहे, मैडम, प्लीज इंतजार कीजिए। उन्होंने कहा कि आखिरकार, एयरपोर्ट के एक स्टाफ मेंबर की मदद से, उन्हें कन्वेयर टनल के पास एक छोटी सी जगह मिली और वह खुद ही अपना सामान बाहर निकालकर लाईं। वहां बैग के ढेर लगे थे।
इसी तरह जयपुर जा रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरिफ खान को सात घंटे इंतजार के बाद अपना सूटकेस मिला। उन्होंने बताया कि उनका बैग ऐसा लग रहा था जैसे उसे फेंका गया हो। पहिए टूटे थे और कोई भी स्टाफ मेंबर नहीं बता पाया कि क्या हुआ? यह इंडिगो के ऑपरेशन के इतिहास में सबसे बुरी स्थिति है।
वहीं बेंगलुरु की सिंगर अनन्या प्रकाश के लिए हैदराबाद की छोटी सी फ्लाइट एक ऐसा बुरा अनुभव बन गई जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। उनकी फ्लाइट अचानक कैंसिल हो गई, जिससे वह और सैकड़ों दूसरे लोग बिना किसी जानकारी के फंस गए। उन्होंने कहा कि एयरलाइंस को यात्रियों की कोई परवाह नहीं है, वह परेशान यात्रियों की भीड़ के बीच खड़ी थीं। लोग घंटों से इंतजार कर रहे हैं। बैठने की भी जगह नहीं है। उनके चेक-इन किए गए सामान ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। पहले, एयरलाइन स्टाफ ने उनसे कहा कि बैग मिलने में देरी होगी। फिर मैसेज बदल गया और उन्हें सामान वापस मिलने में दो दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनके सारे काम का सामान उसी बैग में था। जैसे-जैसे अफरा-तफरी बढ़ी, अन्यया प्रकाश ने सोशल मीडिया का सहारा लिया, जवाब मांगे और एयरलाइन की लापरवाही को उजागर किया।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण