नोटबंदी के बाद बड़ा खुलासा...दिल्ली में मिले 3.5 करोड़ के पुराने नोट, 4 गिरफ्तार, अब आयकर विभाग करेगा बड़ा एक्शन?
Delhi: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने 2016 में बंद हुई पुरानी नोटों के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा करेंसी बरामद की गई है. पुलिस ने इस कारोबार में शामिल आरोपियों के पास से 2 गाड़ियां भी जब्त की है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद जल्द ही इस गिरोह से जुड़े और लोगों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल, पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.
दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के द्वारा पुराने 500 और 1 हजार के नोटों का अवैध सौदा किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद जांच की गई. जब इसकी पुष्टि हो गई तो टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें 3.5 करोड़ की नकदी के साथ 4 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी इन नोटों को बहुत की कम कीमत में खरीदकर किसी और को ज्यादा पैसे में बेचने की कोशिश कर रहे थे.
RBI से करेंसी एक्सचेंज का देते थे झांसा
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान हर्ष, टेक चंद, लक्ष्य और विपिन कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले लोगों को झांसा देते थे कि यह करेंसी आरबीआई से बदलवाई जा सकती है. इस दावे के साथ काफी कम दाम पर पुरानी करेंसी को खरीद लेते थे. आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि इस नोट को रखना या लेन-देन करना कानूनी अपराध है. आरोपियों के पास से कोई वैध कारण या दस्तावेज न होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद की गई सभी करेंसी 8 नवंबर 2016 को हुई नोटबंदी के बाद से कानूनी मान्यता खो चुकी है.
क्या है नियम?
भारतीय कानून के अनुसार, अब पुरानी 500 और 1000 की करेंसी बंद हो चुकी हैं. ऐसे में नोटबंदी के बाद स्पेसिफाइड बैंक नोट्स एक्ट के तहत ऐसे नोटों को अपने पास रखना, खरीदना या बेचना दंडनीय अपराध के अंतर्गत आता है. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ऊपर केस दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध धंधे में कौन-कौन शामिल है.
पुलिस गोलीकांड पर गरमाई सियासत, मांझी के बिगड़े बोल
छात्राओं की सफलता पर परिवार और स्कूल में जश्न
जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष कांकर ने की सौजन्य भेंट
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएँ
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में रेलवे सुरक्षा एवं सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
इंतजार खत्म! छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट