उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, तय होगी रणनीति
मध्य प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुधवार (17 दिसंबर) को आयोजित किया जाएगा | इस सत्र के दौरान मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने का विषय प्रस्तावित है. कांग्रेस सदन में राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है | विशेष सत्र से एक दिन पहले यानी 16 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी | इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे |
आर्थिक से लेकर सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा
बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, आदिवासी, दलित, पिछड़े और कमजोर वर्गों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए यह भी तय किया जाएगा कि विशेष सत्र में कांग्रेस किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी |
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कसा तंज
विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राज्य को वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोखले नारों के बजाय ठोस नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा कि एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता ना बने बल्कि इसमें किसानों की आय, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए |
1 से 5 दिसंबर तक चला शीतकालीन सत्र
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चला. इस दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई. इस सत्र में 4 बैठकें हुईं. कई विधयेक पारित हुए. कांग्रेस ने सिंगरौली में जंगल की कटाई, वीआईटी यूनिवर्सिटी, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दे सदन में उठाए |
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल