सड़क दुर्घटना में कुचल गया था चेहरा, सिम्स में हुआ ईलाज
रायपुर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय नंदकुमार पटेल निवासी ग्राम मुरली तहसील पाली जिला कोरबा को ईलाज के लिए पिछले दिनों सिम्स अस्पताल लाया गया। जांच में यह बात सामने आई कि युवक के दाएं तरफ के चेहरे की सारी हड्डियां चकना-चूर हो गई थी। चेहरा पूरी तरह से छत-विछत हो गया था । अतः मरीज के ईलाज के लिए चेहरे का सीटी स्केन कराया गया । आवश्यक सभी खून जांच व सीटी स्केन करने के बाद मरीज का आपरेशन करने का निर्णय लिया गया ,क्योंकि दुर्घटना के दौरान अत्याधिक रक्त स्राव हो जाने के कारण आपरेशन के दौरान भी खून चढ़ाया गया।
यह आपरेशन अत्याधिक जटिल होने के कारण 6 से 7 घंटे चला, इस आपरेशन की खास बात यह है कि मरीज के चेहरे का ध्यान रखते हुए सिर में एक चीरा लगाया गया जिसे हेमीकोरोनल इनसीजन कहते है , दूसरा चीरा आंख के अन्दर से लगाया गया। इस सर्जरी की खास बात यह है कि चेहरे पर एक भी चीरा नहीं लगाया गया जिससे युवक की चेहरा खराब नहीं हुआ सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी। हड्डियों को जोड़ने के लिए यह एक नई पद्धति है जिसमें चेहरे के ऊपर एक भी चीरा का निशान नहीं पड़ता है। इन टूटी हुए हड्डियों को जोड़ने के लिए 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे मरीज के हड्डियों को अपने सही जगह में स्थापित किया जा सका।
इस आपरेशन को सफल बनाने में दंत रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग एवं रेडियोलाजी विभाग के चिकित्सकों की टीम बनाई गई थी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस आपरेशन की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के डीन, अधीक्षक तथा सभी चिकित्सकों के कार्य की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया है।
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने