पुलिस ने बिछाया जाल, बदमाशों को पकड़ने के लिए अपनाई फेरीवाले की तरकीब
मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एक अनोखी रणनीति अपनाई है. पुलिसवालों ने फेरीवाले का भेस बनाकर आरोपियों के इलाके में पहुंच गए और फिर योजना बनाकर बदमाशों को दबोच लिया |
कंबल और फल बेचकर बदमाशों को पकड़ा
पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए भेस बदलने का प्लान बताया. आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिसकर्मियों ने कंबल और फल बेचे | आरोपियों के इलाके में फल बेचने की आवाज लगाई. जैसे ही बदमाश सामने आए, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया |
खुद को पुलिस बताकर लूट कर रहे थे बदमाश
पदम नगर थाना पुलिस को कुछ दिन पहले एक व्यापारी के साथ हुई दिनदहाड़े लूट की घटना की सूचना मिली थी | इस लूट में बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर व्यापारी से मिले और व्यापीर से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली. जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपियों के पैटर्न की पहचान की | पुलिस की जांच मेंसामने निकलकर आया कि इसमें ईरानी गिरोह के सदस्य हैं और अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने फेरीवालों का भेस बनाकर बदमाशों को पकड़ने की योजना बनाई |
गिरोह के साथियों के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच कर रही है. संदिग्धों के पैटर्न को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, जिससे आगे होने वाली वारदातों को भी रोका जा सके | पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद से एक विशेष टीम बनाई गई थी जो आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही |
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान