बड़ी चेतावनी : छत्तीसगढ़ के 1.85 लाख राशन कार्ड होंगे रद्द? जनवरी से नहीं मिलेगा अनाज, कहीं आपका नाम तो इस लिस्ट में नहीं
CG Ration Card: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश के जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया है, उन्हें जनवरी महीने में राशन नहीं मिलेगा. राशन न मिलने की सूचना सामने आते ही कार्डधारियों में हड़कंप मच गया है. वहीं हालात ऐसे हैं कि अब खाद्य विभाग के दफ्तरों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.
e-KYC नहीं तो राशन नहीं
दरअसल, राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का ई-केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य कर दिया गया है. जिसके लिए विभाग बीते एक साल से लगातार कार्ड धारकों से केवाईसी कराने की अपील कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. जिसके बाद अब समय सीमा पूरी हो जाने पर सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन लोगों ने अपने राशन कार्ड की केवाईसी अपडेट नहीं कराई है, उन्हें जनवरी महीने का राशन आवंटन नहीं मिलेगा.
राशन न मिलने के डर से लोग खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच कर सुबह लेकर देर शाम तक लंबी-लंबी लाइनों में लगकर केवाईसी अपडेट करा रहे हैं. हालांकि, अभी भी लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि अभी भी उन्हें केवाईसी अपडेट का मौका मिल रहा है.
1.85 लाख लोगों की e-KYC बाकी
आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड है, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं. जिसमें से अभी तक करीब 1 लाख 85 हजार सदस्यों का केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है. बता दें ये सभी APL (गरीबी रेखा से ऊपर) श्रेणी के कार्ड धारक हैं. विभाग के लगातार प्रयासों के बावजूद शत-प्रतिशत केवायसी पूरी नहीं हो सकी है, इसलिए शासन को यह सख्त फैसला लेना पड़ा है. वहीं विभाग ने अपील की है कि सभी लोग आज ही केवाईसी कराएं नहीं तो उन्हें जनवरी का राशन नहीं मिलेगा.
सैंटनर की चोट ने बढ़ाई चिंता, कब मैदान पर लौटेंगे स्टार ऑलराउंडर?
नीलगाय शिकार केस में बड़ी कार्रवाई, बीनागंज में 5 लोग गिरफ्तार
तिलक को लेकर आपत्ति, मुबारिक की धमकी से मचा हड़कंप
बरगी डैम त्रासदी: सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की
एनजीटी आदेश के बावजूद बरगी में जारी था जलविहार, सामने आई लापरवाही
पंजाब विधानसभा में हलचल तेज, सत्र की शुरुआत श्रद्धांजलि से, फिर स्थगन
बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
जाति से संबोधन पर राहत, हाई कोर्ट ने कार्यवाही रद्द करने के दिए आदेश