भागीरथपुरा में एक और मौत, बेटे से मिलने धार से इंदौर आए थे
इंदौर. भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में जहरीले पानी (Toxic water) के कारण बीमार हो रहे लोगों में अपने बेटे (son) से मिलने आए धार (Dhar) के एक और व्यक्ति की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस घटनाक्रम में मरने वालों की संख्या बढक़र 17 हो गई है।
बताया जाता है कि मिलेट्री से रिटायर्ड धार निवासी ओमप्रकाश शर्मा इंदौर में भागीरथपुरा स्थित सरकारी स्कूल रोड पर रहने वाले अपने बेटे से मिलने 10 दिनों पहले इंदौर आए थे। इसी दौरान जहरीले पानी से उन्हें इंफेक्शन हो गया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां पर वे आईसीयू में एडमिट थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टर का कहना है कि किडनी फेल हो जाने के कारण यह मृत्यु हुई है। शर्मा के परिजनों का कहना है कि उन्हे किडनी की कोई समस्या नहीं थी। यहां पर दूषित पानी पीने से उसके इंफेक्शन से उनकी किडनी में समस्या पैदा हुई। प्रशासनिक तौर पर इस मौत की पुष्टि अभी नहीं की जा रही है।
बंगाल में कानून-व्यवस्था पर घमासान, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा-1 के वार्ड 9 से अभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी पर जोर
VIT भोपाल में टाइफाइड का प्रकोप, 40 से अधिक छात्र संक्रमित — हॉस्टल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
अमेरिका में सख्ती की तैयारी, विदेशी वर्कर्स पर फोकस
पुलिस पूछताछ में टूटी कहानी, बहू ने कबूला सच
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
रायपुर कांग्रेस में बदलाव, किन नेताओं को मिली जगह?
शराब पिलाकर हत्या, फिर चौथी मंजिल से फेंका—कोर्ट का सख्त फैसला