छत्तीसगढ़ में सरकारी रेट पर होंगे X-Ray और CT Scan, मरीजों की होगी भारी बचत
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के लोगों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में सभी प्रकार की चिकित्सा जांच- जैसे ब्लड टेस्ट, सीटी-स्कैन, एमआरआई आदि की कीमतें एक समान करने की तैयारी कर रही है, ताकि मरीजोंको राहत मिल सके.
अब निजी अस्पतालों में सरकारी रेट पर होंगी एक्स रे समेत सभी टेस्ट
अभी फिलहाल राज्य में सरकारी अस्पतालों में कुछ जांच मुफ्त या बहुत कम दर पर होती है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में भीड़ और जरूरी मशीनें बंद होने से मरीजों को निजी अस्पतालों या लैब में जाना पड़ता है. इससे मरीजों को अस्पतालों के भारी बिल का बोझ झेलना पड़ता है. इसे देखते हुए राज्य में न केवल सस्ते इलाज की मांग शुरू हो गई है, बल्कि सरकार पर सिस्टम सुधार का दबाव भी बढ़ा है ताकि मरीज को जांच रिपोर्ट जल्दी और सही दर में मिल सके.
प्राइवेट अस्पतालों में महंगे हैं टेस्ट
फिलहाल सरकारी अस्पतालों में कई जांच या तो मुफ्त होती हैं या बेहद कम दर पर होती है, लेकिन कई बड़ी जांच में मरीजों की भारी भीड़ और जरूरी मशीनों के बंद रहने तथा जांच रिपोर्ट में देरी होने के कारण मजबूरन निजी अस्पतालों या लैब की ओर जाना पड़ता है, जहां, वही जांच 5 से 10 गुना महंगी हो जाती है.
इस योजना को शुरू होने के बाद प्रदेश के किसी भी अस्पताल में मरीज अपनी जांच आसानी से करवा सकेगा. सभी प्रकार की प्रमुख जांच के लिए एक मानकीकृत दर तय की जाएगी, जिससे मरीज को सरकारी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह अपने आसपास के किसी भी निजी अस्पताल या लैब में जाकर जांच करवा सकेगा. इससे प्रदेश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर इलाज के नाम पर होने वाला आर्थिक बोझ को कम होगा.
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल