विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट कब छोड़ेंगे? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- वह लगातार ये संदेश दे रहे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के खेल के प्रति जुनून और प्रतिबद्धता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज तब तक खेलता रहेगा जब तक वह मैदान पर उतरकर एंजॉय और परफॉर्म करेगा। 37 वर्षीय कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की पारी खेली और भारत ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। वह वडोदरा में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वह अब भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।
'इस मामले में विराट कोहली भी अलग नहीं'
रमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ऐसे क्रिकेटर आमतौर पर इस आधार पर फैसले लेते हैं कि सुबह उठने पर उन्हें कैसा महसूस होता है। इस मामले में विराट कोहली भी अलग नहीं। वह तब तक खेलते रहेंगे जब तक खेल को एंजॉय कर रहे हैं और रन बना रहे हैं। और जब तक वह अपनी रेप्युटेशन और अपनी लेगेसी के साथ न्याय नहीं कर लेते जो उन्होंने इतने सालों में बनाई है।" कोहली वडोदरा वनडे में सचिन तेंदुलकर (34357) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा (28016) का रिकॉर्ड तोड़ा।
कोहली अपने आलोचकों दे रहे ये संदेश
कोहली ने अब तक 557 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 52.66 का शानदार औसत है। उन्होंने कुल 84 शतक और 146 अर्धशतक जड़े हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रमन ने कोहली के लगातार दबदबे की तारीफ करते हुए कहा कि वह आलोचकों को चुप कराते रहते हैं और खेल से सिर्फ अपनी शर्तों पर ही हटेंगे। उन्होंने आगे कहा, "कोहली अपने आलोचकों को संदेश दे रहे हैं कि वह आने वाले समय में टिक रहेंगे और जब उन्हें ठीक लगेगा, तभी स्टेज छोड़ेंगे। और यह बिल्कुल सही भी है क्योंकि उन्हें पता है कि इंटरनेशनल लेवल पर गेम में टॉप पर रहने के लिए क्या करना पड़ता है।"
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण