8 साल का मासूम मां का शव लेकर अस्पताल पहुंचा, बोला- डॉक्टर साहब पोस्टमार्टम कर दो
एटा। यूपी के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीरज में एक आठ साल का बच्चा जब अपनी मां का मृत शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तो सभी की निगाहें फटी की फटी रह गईं। बताया जा रहा है कि 8 साल के इस मासूम बच्चे की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उनका इलाज एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो गई थी और अपनी मां का वह अकेला बच्चा था, जिसका ना किसी रिश्तेदार ने साथ दिया और ना ही किसी परिजन ने। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मां की भी मौत हो गई। इसके बाद बच्चा अपनी मां का शव को लेकर अस्पताल पहुंच और बोला कि मेरी मम्मी का पोस्टमार्टम कर दो।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने परिजन के बारे में पूछा, तो बच्चे ने बताया कि चाचा और अन्य रिश्तेदार उसकी जायदाद पर नजर रखे हुए हैं, इसलिए उन्होंने इलाज के दौरान ना तो कोई सहारा दिया और ना ही पैसों से उसकी मदद की। वह अपनी मां को लेकर दर-दर इलाज के लिए भटकता रहा। मासूम ने बताया कि उसने 8 दिनों तक अपनी मां की सेवा की और फर्रुखाबाद के अस्पताल से लेकर दिल्ली तक मां का इलाज कराया, लेकिन किस्मत वह मां को नहीं बचा सका।
इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, जैथरा थाना प्रभारी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। पुलिस ने बताया कि बच्चे की मां की मौत बीमारी के कारण हुई और अब पुलिस प्रशासन उसकी मां का अंतिम संस्कार कराएगी। साथ ही पुलिस अब बच्चे की सुरक्षा भी करेगी और उसे हर संभव मदद देगी। एटा के इस बच्चे की हिम्मत ने सभी को झकझोरकर रख दिया।
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
DMK को पीछे छोड़ TVK आगे, विजय बने चर्चा का केंद्र
नरेंद्र मोदी के दौरे पर चर्चा, बंगाल में ज्यादा सक्रियता
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
IPL 2026 में चेन्नई को झटका, रामकृष्ण की चोट से बढ़ी चिंता
भारत का खास तोहफा, जमैका के ऐतिहासिक स्टेडियम में नई सुविधा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा का परचम, हर्षद परमार ने मारी बाजी
ओंकारेश्वर में पर्यावरण और रोजगार का संगम, आटे के दीपदान
जीत के बाद गरजे बाबर, बोले- हर फॉर्मेट में खेलने को तैयार हूं
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल