पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी
गुना। गुना (Guna) जिले के बमोरी इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके सगे पिता पर लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जंगल के रास्ते से चलने का सुझाव दिया
दरअसल नाबालिग गुरुवार को अपनी मां के साथ गुना के कैंट थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता के साथ दोपहर करीब दो बजे बमोरी के एक व्यक्ति से जमीन से जुड़े लेनदेन के सिलसिले में पैसे लेने जा रही थी। रास्ते में पिता ने जल्दी पहुंचने की बात कहकर जंगल के रास्ते से चलने का सुझाव दिया, जिस पर बच्ची सहमत हो गई।
धमकी से बच्ची भयभीत होकर चुप रही
पीड़िता के मुताबिक जंगल के भीतर पहुंचने पर पिता ने उसे धमकाते हुए कपड़े उतारने को कहा और विरोध करने पर मारपीट की चेतावनी दी। डर के कारण बच्ची ने उसकी बात मान ली। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पिता ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे बच्ची भयभीत होकर चुप रही।
जीरो पर प्रकरण कायम संबंधित थाना ट्रांसफर
घटना के बाद दोनों गांव लौट आए। उस समय बच्ची की मां गुना में थी। शाम को बच्ची का फूफा उसे लेकर गुना पहुंचा, जहां नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां-बेटी थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। कैंट थाने में पीड़िता की शिकायत पर जीरो पर प्रकरण कायम किया गया, जिसे क्षेत्राधिकार ले आगे की कार्रवाई के लिए बमोरी थाने भेजा गया। आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण