त्रिशूलिया घाट के निकट बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा यात्री घायल
बनासकांठा| शक्तिपीठ अंबाजी के निकट त्रिशूलिया घाट पर फिर एक बार दुर्घटना हुई है| त्रिशूलिया घाट के निकट यात्रियों से भरी बस पलट गई| इस घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए| हादसे के बाद एंबुलेंस समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी| जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिला स्थित विख्यात शक्तिपीठ अंबाजी से यात्रियों को लेकर एक बस दांता की ओर जा रही थी| रास्ते में त्रिशूलिया के निकट बस अचानक पलटी खा गई| दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस 108 को हादसे की सूचना दी| खबर मिलते ही पालनपुर, दांता, अंबाजी से एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया| जानकारी है कि इस हादसे में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| जबकि 35 जितने यात्रियों के घायल होने की खबर है| हादसे के शिकार मृतक और घायल खेडा जिले के कठलाल निवासी होने का पता चला है| हादसे के बाद एसपी और डीवायएसपी समेत पुलिस काफिला मौके पर पहुंच गया और आगे की कार्यवाही शुरू की| त्रिशूलिया घाट के मोड पर बस चालक के स्टेयरिंग से नियंत्रण गंवा देने से हादसा होने की आशंका है|
राशिफल 18 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
आजीविका डबरी ने बदली लारंग साय की जिंदगी, मछली पालन से अर्जित किए 20 हजार रुपये तक
मध्यप्रदेश में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से आकाश जायसवाल को मिला स्वरोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में उद्योगपतियों और निवेशकों से की चर्चा
स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह पर ग्रामीण महिलाएं